RPF SI and Constable Exam Roll No : रेलवे पुलिस में सब इंस्पेक्टर और कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा के रोल नंबर जारी
How to Check RPF SI & Constable Exam Roll Number
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सब इंस्पेक्टर (RPF SI) और कॉन्सटेबल भर्ती (RPF
Constable) परीक्षा के रोल नंबर जारी कर दिए हैं. उम्मीदवारों को उनके रोल
नंबर ईमेल द्वारा भेजे गए हैं. पहले रोल नंबर (RPF Exam Roll Numbers) 16
नवंबर को जारी किए जाने थे, लेकिन बाद में आरपीएफ ने 15 नवंबर 2018 को रोल
नंबर जारी करने का नोटिफिकेशन जारी किया. रेलवे सुरक्षा बल इंस्पेक्टर
कॉन्सटेबल के 8619 और सब इंस्पेक्टर के 1120 पदों पर भर्ती करेगा. भर्ती
परीक्षा (RPF Exam Date) 19 दिसंबर से शुरू होगी. परीक्षा 6 ग्रुप के हिसाब
से बारी-बारी होगी. परीक्षा नीचे दिए गए क्रम के हिसाब से आयोजित की
जाएगी.
- ग्रुप ई: नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे
- ग्रुप एफ: आरपीएसएफ
- ग्रुप ए: साउथ रेलवे, साउथ वेस्ट रेलवे और साउथ सेंट्रल रेलवे
- ग्रुप बी: सेंट्रल रेलवे, वेस्टर्न रेलवे, वेस्ट सेंट्रल रेलवे और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे
- ग्रुप सी: ईस्टर्न रेलवे, ईस्ट सेंट्रल रेलवे, साउथ ईस्ट रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे
- ग्रुप डी: नॉर्थ रेलवे, नॉर्थ ईस्ट रेलवे, नॉर्थ वेस्ट रेलवे और नॉर्थ सेंट्रल रेलवे
बता दें कि RPF परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 9 दिसंबर को जारी किए जाएंगे.
उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड (RPF Admit Card) ऑफिशियल वेबसाइट constable.rpfonlinereg.org
पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे. आरपीएफ भर्ती परीक्षा (RPF Exam) कम्प्यूटर
बेस्ड होगी. भर्ती परीक्षा में कुल 120 सवाल होंगे. परीक्षा को पूरा करने
के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा. रेलवे पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड के लिए अभ्यर्थियों को रोल नंबर जारी कर
दिए गए है। जिन अभ्यर्थियों ने भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था वे रोल
नंबर के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की सहायता से रोल नंबर देख
सकेंगे।

Comments
Post a Comment